बिहार
पैसे के लेनदेन विवाद में कबाड़ी दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर
Shantanu Roy
7 Dec 2022 3:30 PM GMT

x
बड़ी खबर
पटना। अगमकुआं थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी के समीप में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में कबाड़ी दुकानदार विपुल कुमार को गोली मार जख्मी कर दिया गया है। जख्मी को उपचार के लिए निजी उपचार केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं घायल के पिता ने बताया है कि अपराधियों ने गोली मारकर 11 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि फतुहा निवासी विपुल दुकान पर शाम में एक दोस्त के साथ बैठा था। इसी बीच पहुंचे आधा दर्जन बदमाशों ने पैसा के लेन देन पर विवाद आरंभ किया। इसी बीच की गयी फायरिंग में विपुल गोली लगने से जख्मी हो गया। इसके बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गयी। घटना को लेकर एएसपी अमित रंजन ने बताया कि पैसा के लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद में यह घटना हुई है, जिसमें विपुल के जख्मी होने की बात कही गयी है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
Next Story