बिहार

स्कार्पियो ने टेम्पों को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से एक की मौत

Rani Sahu
22 July 2023 5:18 PM GMT
स्कार्पियो ने टेम्पों को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से एक की मौत
x
बिहार : राजधानी पटना से सटे इलाके फतुहा में एक तेज रफ़्तार स्कार्पियो ने टेम्पों में जोरदार टक्कर मार दी है। जिसमें मौके पर एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से एक की मौत हो गई है। जबकि चार लोग की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
दरअसल, राजधानी पटना में अनियंत्रित स्कार्पियो ने एक टेंपो में टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत फतुहा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हुई है। जबकि, इस सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना फतुहा -दनियावां एन एच -30 ए पर जफराबाद के पास की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि, एंबुलेंस की हड़ताल रहने के कारण इस सड़क हादसे में घायल लोगों को मौके पर इलाज नहीं मिल पाई। काफी मशकत के बाद किसी तरह इनलोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज में देर होने की वजह से एक महिला की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।
आपको बताते चलें कि, बिहार में एम्बुलेंस चालकों की अनिश्चित हड़ताल चल रही है। इस कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एम्बुलेंस चालकों की अनिश्चित हड़ताल से मरीजों की सांसे अटकी हुई हैं। खास कर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों की परेशानी ज्यादा है। जबकि शहरी क्षेत्र के मरीजों को भी भारी कीमतों पर निजी एम्बुलेंस लेना पड़ रहा है।
Next Story