बिहार

गश्त के दौरान स्कॉर्पियो टकराई, एएसआई समेत 5 घायल

Admin Delhi 1
15 Jun 2023 11:48 AM IST
गश्त के दौरान स्कॉर्पियो टकराई, एएसआई समेत 5 घायल
x

छपरा न्यूज़: बिहार सरकार द्वारा निर्गत पुलिस की नये बाेलेराे से पुलिस के गश्ती में जाने के दौरान स्कॉर्पियो चालक ने जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे पुलिस के नये वाहन क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही पुलिस वाहन में सवार एएसआई छोटे नरायण शर्मा, सिपाही दीपक सिंह, हर हरदेव सिंह,योगा सिंह व चालक ओमप्रकाश सिंह जख्मी हो गया। सभी घायल पुलिस कर्मी को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उपचार के लिए प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र मकेर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक द्वारा उपचार जारी है।

स्कॉर्पियो चालक द्वारा वाहन छोड़ भागने में सफल रहा। पुलिस स्कार्पियो को जब्त कर थाना लाया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के भाथा गांव में चोरी करने के लिए कुछ अपराधी घूम रहे है। जिसकी सूचना पर पुलिस रेवा से गंडक सड़क से जांच करते जा रही थी।

Next Story