
x
स्कूटी सवार ने महिला को मारी ठोकर
पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास पर एक स्कूटी सवार युवक ने एक वृद्ध महिला को ठोकर मार दि। जिससे महिला बीच सड़क पर गिर गई और उसे चोट लग गई। उठने के बाद महिला ने स्कूटी सवार युवक से उसकी चाबी छीन ली और स्कूटी पर बैठ गई। इस दौरान स्कूटी सवार ने महिला पर चोरी का आरोप लगाने लगा। जिसके बाद बीच सड़क पर बवाल हो गया।
पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास में तेज रफ्तार से आ रही स्कूटी ने रोड क्रॉस करती औरत को ठोकर मार दिया। जिससे महिला रोड पर ही गिर गई। जिससे महिला को काफी चोट लग गई। जिसके बाद महिला ने स्कूटी से चाभी निकाल लिया और स्कूटी पर बैठ गई। फिर स्कूटी सवार और महिला के बकझक शुरू हो गई। जिसके बाद देखते-देखते लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई। युवक ने महिला पर भीड़ के सामने आरोप लगाया कि उसने चाबी के साथ उसकी चेन छीन ली है। जिसके बाद वहा मौजूद लोग बिना सोचे समझे वृद्ध महिला से बदसलूकी करने लगें। वहां मौजूद लोग महिला को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। लोग महिला से झोला छीनने लगे। इसी दौरान महिला के कपड़े फट गए।
महिला बार बार बोल रही थी पुलिस बुलाओ- पुलिस बुलाओ मैं चोर नहीं हूं। कोई कैसे किसी को धक्का मार सकता है। आदमी बड़ा है या चेन। मुझे चोट लगी है। मैं गाड़ी की चाबी नहीं दूंगी। मेरा मोबाइल इस लड़के ने छीन लिया है। मेरे पति को बुलाओ मैं अच्छे घर से हूं। मेरा बेटा इंजीनियर है।
इन सबों के बावजूद भी भीड़ कहाँ सुनने वाली थी। सब जोर-जोर से चीला रहे थे। बुढ़िया चोर है.. बुढ़िया चोर है.. चैन चुराई है। उधर से गुजर रही अगमकुआं थाना पुलिस गश्ती दल घटनास्थल पर पहुंची। जिसमें एक भी महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी। पुरुष पुलिस कर्मियों ने ही वृद्ध महिला को भीड़ से छुड़ा कर मामला शांत कराया। पुलिस महिला को अपने साथ थाना ले गई। वहां से महिला को छोड़ दिया गया।
Next Story