बिहार

रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल जारी

HARRY
24 Jun 2023 2:18 PM GMT
रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल जारी
x

रांची-पटना | वंदे भारत एक्सप्रेस (Ranchi-Patna Vande Bharat Express) में सफर करने के लिए बेसब्री से इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है क्योंकि जल्द ही इस ट्रेन का परिचालन शुरु हो जाएगा। वहीं, 27 जून को पीएम नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन (inauguration) करेंगे।दरअसल, रेल मंत्रालय ने रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह ट्रेन पटना से सुबह 7 बजे खुलेगी और दोपहर 1 बजे रांची पहुंचेगी। फिर रांची से शाम 4:15 बजे खुलेगी और रात 10:05 मिनट पर पटना पहुंचेगी। केवल मंगलवार को छोड़कर ट्रेन सप्ताह के बाकी सभी दिन चलेगी। रेल मंत्रालय ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। वहीं, वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 27 जून को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन हरी झंडी दिखाएंगे।

बता दें कि पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन 16 कोच वाली होगी। 2 बार पहले ही पटना से रांची वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल हो चुका है। दोनों बार ट्रायल सफल रहा है।

Next Story