
x
बड़ी खबर
मोतिहारी। आजादी के अमृत महोत्सव एवं अगस्त क्रांति के अवसर पर सर्वोदय मंडल के द्धारा मंगलवार गांधी संग्रहालय के स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई।साथ ही इस अवसर पर पौधारोपण कर घरों पर तिरंगा लगाने की शुरुआत की गई। उल्लेखनीय है 9 अगस्त से 15 अगस्त तक आमजन एवं गांधीवादियों से अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आग्रह जिला सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष राय सुन्दरदेव शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि आज से ठीक 75 वर्ष पूर्व देश गुलाम था। हम अपने पूर्वजों के त्याग, तपस्या,समर्पण से ली गयी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं हम लोगों के लिए यह गौरव की बात है। मौके पर विनय कुमार सिंह अधिवक्ता, शशिकला पूर्व प्राचार्य जिला स्कूल,अजहर हुसेैन अंसारी,अशोक कुमार वर्मा, राजकुमारी गुप्ता,विनय कुमार मंत्री जिला सर्वोदय मंडल, केशव कृष्णआदि उपस्थित थे।
Next Story