
x
बड़ी खबर
बेगूसराय। जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल को जयंती एवं इंदिरा गांधी को शहादत दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रुदल राय ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल स्वतंत्रता की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई। आजादी से पहले किसानों की समस्या को लेकर बारदोली में किसान आंदोलन किया, यह आंदोलन अंग्रेजों को पसीना छुड़ा गया। अगर सरदार पटेल नहीं होते तो देश का भूगोल इतना बड़ा नहीं होता, उन्होंने कई रियासतों को मिलाकर एक करने का काम किया।
सरदार पटेल का जीवन सादगीपूर्ण और ईमानदारी देश के प्रति समर्पित था। पटेल द्वारा गृह मंत्री के रूप में किया गया काम, इतिहास के पन्ने में लिखा हुआ है। जिलाध्यक्ष ने कहा इंदिरा गांधी ने भी देश के एकता एवं अखंडता के लिए बहुत बड़ा काम किया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष जवाहर लाल भारद्वाज, जिला परिषद उपाध्यक्ष नंदलाल राय, पूर्व महानगर अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार जीबू, जिला उपाध्यक्ष अरुण महतो, प्रदेश महासचिव गौरव सिंह राणा, जिला प्रवक्ता विरेन्द्र कुमार पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Next Story