x
बेगूसराय। मटिहानी थाना क्षेत्र के जिल्ला पुनर्वास गांव में सरेशाम बाइक सवार बदमाशों ने ग्रामीण चिकित्सक को गोली मारकर हत्या कर दीसरेशाम बाइक सवार बदमाशों ने ग्रामीण चिकित्सक को गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक सिहमा गांव निवासी रामाकांत सिंह के 40 वर्षीय पुत्र क्रांति कुमार था। गोली उसके सीने में लगी है।मृतक पेशे से ग्रामीण चिकित्सक था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।
बताया जाता है कि डॉक्टर क्रांति कुमार अपने क्लीनिक पर था। उसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने निजी क्लीनिक पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जब तक चिकित्सक कुछ समझ पाता तब तक अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली की ताबड़तोड़ फायरिंग सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान अपराधियों की एक गोली डॉक्टर ग्रामीण चिकित्सक को सीने में लगी। गोली लगते ही डॉक्टर ग्रामीण चिकित्सक वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ा। बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने आनन-फानन में उस जगह से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वह इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने मटिहानी थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना देने के एक घंटा बाद भी मटिहानी थाने की पुलिस सदर अस्पताल नहीं पहुंच पाई थी।
जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
Next Story