बिहार

सारण पुलिस ने ढाई लाख रुपये का इनामी अपराधी चंदन सिंह को गिरफ्तार किया

Admindelhi1
15 March 2024 7:52 AM GMT
सारण पुलिस ने ढाई लाख रुपये का इनामी अपराधी चंदन सिंह को गिरफ्तार किया
x
हिस्ट्रीशीटर अपराधी को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की

छपरा: सारण पुलिस ने कुख्यात और हिस्ट्रीशीटर अपराधी को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान पड़ोसी जिला सिवान कब एम एच नगर थाना क्षेत्र के डिब्बी गाव निवासी राम सिंह के पुत्र चंदन सिंह के रूप में हुई है। जिस पर पुलिस मुख्यालय द्वारा ढाई लाख रुपए का इनाम रखा गया है।

चंदन की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। गिरफ्तार किए गए अपराधी चंदन सिंह पर अलग अलग थाने में कई मामला दर्ज है। हत्या, लूट, अपहरण ,रंगदारी सहित कई संगीन मामले दर्ज है। चंदन की गिरफ्तारी एसटीएफ द्वारा विशेष योजना के तहत किया गया। एसटीएफ और रसूलपुर थाना को इनाम का राशि दिया जाएगा।

एसपी ने दी गिरफ्तारी की जानकारी: कुख्यात अपराधी के गिरफ्तारी की जानकारी एसपी गौरव मंगला ने प्रेस रिलीज के माध्यम से दिया है। कुख्यात चंदन कुमार की गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला से क्षेत्र से किया गया है। जिसके खिलाफ रसूलपुर थाना प्रथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।

बादल की गिरफ्तारी पुलिस और एसटीएफ टीम द्वारा किया गया है। हाल में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिला पुलिस द्वारा कुख्यात अपराधियों का लिस्ट और इनाम राशि जारी किया गया था। जिसमें चंदन का नाम कुख्यात अपराधी में दर्ज है। गिरफ्तार चंदन कुमार का सीवान और छपरा के सीमावर्ती क्षेत्र आतंक था ।

Next Story