बिहार
Saran: घोघवालिया चंवर में मिला शव, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम
Admindelhi1
26 Aug 2026 6:14 PM IST

x
घोघवालिया चंवर से शव बरामद, रहस्य सुलझाने में जुटी पुलिस
सारण: कोपा थाना क्षेत्र के खोरोडीह घोघवालिया चंवर से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद किया है।
शव की स्थिति मानव कंकाल जैसी हो चुकी है, जिसके शरीर पर हाफ शर्ट और पैर में जींस पैंट है। घटनास्थल से मृतक की हवाई चप्पल और खून से सना एक गमछा बरामद हुआ है। चंवर में भेड़ चराने पहुंचे चरवाहों ने शव देखकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस और फॉरेंसिक लैब की टीम मामले की जांच में जुट गई है। शव की शिनाख्त के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कोपा पुलिस के अनुसार जांच के बाद ही हत्या के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
Tagsसारणघोघवालिया चंवरशवमौकेफॉरेंसिक टीमSaranGhoghawalia Chanwardead bodysceneforensic teamजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





