बिहार

संस्कृत सभी भाषाओं की जननी व सनातन धर्म जीवन का आधार शिला है: सुंदर कांत ठाकुर

Shantanu Roy
10 Oct 2023 3:08 PM GMT
संस्कृत सभी भाषाओं की जननी व सनातन धर्म जीवन का आधार शिला है: सुंदर कांत ठाकुर
x
बड़ी खबर
सहरसा। जिले के कहरा प्रखंड स्थित श्री भागीरथ प्राथमिक सह माध्यमिक संस्कृत विद्यालय चैनपुर के प्रांगण में त्रिदिवसीय श्री दुर्गासप्तशती पाठ प्रतियोगिता का द्वितीय दिवस मंगलवार को कार्यक्रम की शुरुआत की गई।द्वितीय दिवस कार्यक्रम पंडित विनय कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यालय सचिव सुंदर कांत ठाकुर ने कहा की संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है।इसे सनातन धर्म का जीवन का आधारशिला है। इसे वर्तमान समय में प्रचार वो प्रसार की अति आवश्यकता है। साथ ही विद्यालय सचिव श्री ठाकुर ने बताया कि संस्कृत भाषा की विकास की दृष्टिकोण से इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के अलावा सभी प्रतिभागी को कल बुधवार को पुरस्कृत किया जाएगा।
विद्यालय प्रधानाध्यापक उमेश कुमार झा ने कहा की इस प्रतियोगिता आयोजन से नए पीढ़ी में सनातन संस्कृति और अपनी देव भाषा के प्रति जागरूक कर अपने अतीत और प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति से जुड़ने के एक मात्र साधन है।इससे भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों को आस्था बढ़ेगी। विद्यालय परिवार के शारदा कांत झा,रंजीत कुमार झा,दिनेश प्रसाद साह, आर कुमार ठाकुर,गौतम कुमार पाठक, मृत्युंजय दत्त झा, सुनील कुमार कामत,पंडित नन्द कुमार झा, विमल कांत ठाकुर,पंडित रविन्द्र झा, विजय कुमार मिश्र,कुमोद कुमार झा,डॉक्टर लड्डू ठाकुर, अरूण झा,सोहन ठाकुर,शंभू ठाकुर,विमल झा, सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर उपस्थित थे।
Next Story