बिहार

संजय जायसवाल बोले- बिहार में हुआ खाद घोटाला, यूरिया संकट बीजेपी ने सरकार को घेरा

Admin4
14 Sep 2022 2:26 PM GMT
संजय जायसवाल बोले- बिहार में हुआ खाद घोटाला, यूरिया संकट बीजेपी ने सरकार को घेरा
x

पटना। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाया है कि राज्य में अगस्त महीने में यूरिया घोटाला हुआ है। उन्होंने राज्य सरकार से इस घोटाले की जांच करने और दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। संजय जायसवाल ने कहा है कि अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो भाजपा आंदोलन करेगी। नीतीश सरकार के शासन में अफसर खाद माफियाओं के साथ मिलकर यूरिया घोटाले को अंजाम दे रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि छोटे और मझौले किसान यूरिया के लिए परेशान हैं।

केंद्र ने उपलब्ध कराई पर्याप्त यूरिया : संजय जायसवाल

भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस साल पर्याप्त मात्रा में बिहार को यूरिया उपलब्ध कराई है। लेकिन उसकी कालाबाजारी यहां हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा पिकनिक मनाने वाली विरोधी पार्टी नहीं है। यह हर जगह सरकार को सावधान करेगी और जनता की आवाज को उठाएगी। अगर सरकार यूरिया घोटाले के खिलाफ एक्शन नहीं लेगी तो भाजपा आंदोलन करेगी।

कानून व्यवस्था की उड़ी धज्जियां, राज्य में हर गुंडा बना राजा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ जायसवाल ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत ही खराब हो रही है। बेगूसराय गोलीकांड बिहार की कानून व्यवस्था की काली सच्चाई है। भारतीय जनता पार्टी ने गोली कांड में मृत व्यक्ति के परिजन को एक करोड़ की मुआवजा देने की मांग की है। वही नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश की सरकार में हर गुंडा राजा बन गया है। राज्य में कानून व्यवस्था में ही गुंडे राजा बने हुए हैं।


न्यूज़क्रेडिट: amritvarshanews

Next Story