बिहार

मतदाता जागरूकता के लिए गांव-गांव आयोजित किया जा रहा संध्या चौपाल

Admin4
29 Feb 2024 6:15 PM IST
मतदाता जागरूकता के लिए गांव-गांव आयोजित किया जा रहा  संध्या चौपाल
x

लखीसराय। मतदाता जागरूकता के लिए गांव-गांव में संध्या चौपाल आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को लेकर स्वीप सेल के नोडल पदाधिकारी के देख रेख में जिले में चरणबद्ध तरीके से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संध्या चौपाल के माध्यम से

मतदाता जागरूकता के लिए गांव-गांव में पहुंच कर जन-जन तक भारत निर्वाचन आयोग के शत-प्रतिशत मतदान के संदेश को पहुंचाने के लिए जिला अंर्तगत सभी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, विकास मित्र एवम जीविका दीदी बढ़ चढ़कर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर मतदाताओं को प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हम कैसे प्राप्त करेंगे। इस संबंध में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दे रहे हैं। वहीं शाम-रात को गांव में चौपाल लगाकर मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं। महिला मतदाता को जागरूक करने के लिए विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी का विशेष योगदान जारी है।

Next Story