Bakrid पर बिके 'सलमान' और 'आमीर', कुर्बानी का मांस तीन हिस्सों में बंटेगा

Saharsa.सहरसा. बकरीद (ईद-उल-अजहा) इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। अल्लाह के प्रति पूरी निष्ठा, समर्पण और त्याग का प्रतीक यह त्योहार 7 जून को मनाया जाएगा। जिसके लिए बकरों की खूब खरीदारी हुई है। इस साल सलमान नामक बकरा 91 हजार और आमिर नामक बकरा 51 हजार में बिका।इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार अल्लाह पैगंबर इब्राहिम की परीक्षा लेना चाहता था। उसे सपने में आकर अपनी सबसे प्यारी चीज की कुर्बानी देने का आदेश मिला।
पैगंबर इब्राहिम के बेटे इस्माइल सबसे प्यारे थे। अल्लाह के आदेश का पालन करते हुए इब्राहिम अपने बेटे इस्माइल की कुर्बानी देने के लिए तैयार हो गए।जब इब्राहिम ने अपनी आंखों पर पट्टी बांधी और अपने बेटे की कुर्बानी देने के लिए चाकू का इस्तेमाल किया, तो अल्लाह ने उनकी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए इस्माइल की जगह एक भेड़ (दुंबा) भेज दिया। इस तरह इस्माइल की जान बच गई। जिसके बाद से हर साल बकरीद का त्योहार मनाया जाता है।बकरीद पर कुर्बानी का विशेष महत्व





