
x
लखीसराय। जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन एवम जिला प्रशासन के सौजन्य से महिला एवम बाल विकास निगम के तत्वाधान में सखी वार्ता का आयोजन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रूबी सिंह की अध्यक्षता में परियोजना कार्यालय बड़हिया में आयोजित किया गया। मौके पर केंद्र प्रशासक पूनम कुमारी ने कहा कि हिंसा से पीड़ित कोई भी महिला या किशोरी वन स्टॉप सेंटर पर आकर या 181 टॉल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं । उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर में एक ही छत के नीचे कई प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। जैसे चिकित्सीय सहायता, कानूनी व मनोसामाजिक परामर्श, एफआईआर डीआईआर में सहयोग किया जाता है।ज़िला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि महिला एवम किशोरी को सशक्त करने के लिए जिला हब कार्यालय जिला मुख्यालय में कार्य कर रहा है।
यदि कोई हिंसा से पीड़ित महिला या किशोरी को किसी भी तरह के मदद की आवश्यकता है तो जिला हब कार्यालय आकर अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं जिसे संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर दूर किया जाएगा। सखी वार्ता का मुख्य उद्देश्य महिला या किशोरी से संबंधित समस्या को बाहर निकालना एवम उसपर पहल कर निदान दिलाना है। महिला एवम बाल विकास निगम के द्वारा मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना एवम मिशन शक्ति योजना संचालित है जो महिला के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रूबी सिंह ने कहा कि महिला के उत्थान के लिए सरकार के द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है जिससे महिला बेटियां आगे बढ़ रही है। सरकार भी इतना सजग है की आपके द्वार आकर आपकी समस्या को जानने के लिए एवम उसके समाधान को लेकर सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जो बहुत ही प्रशंसनीय है।
जिसका परिणाम दिख रहा है आज की महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। सरकार भी इसके लिए प्रयत्नशील है। मौके पर लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार, सामुदायिक समन्वयक नवीन कुमार महिला पर्यवेक्षिका स्नेहलता कुमारी, निशा कुमारी सहित दर्जनों आगनवाड़ी सेविका एवम जीविका दीदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़BiharBihar Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





