
x
लखीसराय। महिला एवम बाल विकास निगम के निर्देशानुसार जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन के तहत् सखी वार्ता का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी हलसी की अध्यक्षता में अम्बेडकर भवन हलसी में किया गया। सर्वप्रथम ज़िला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि महिला एवम किशोरी को सशक्त करने के लिए जिला हब कार्यालय जिला मुख्यालय में कार्य कर रहा है। यदि कोई हिंसा से पीड़ित महिला या किशोरी को किसी भी तरह के मदद की आवश्यकता है तो जिला हब कार्यालय आकर अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं जिसे संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर दूर किया जाएगा। सखी वार्ता का मुख्य उद्देश्य महिला या किशोरी से संबंधित समस्या को बाहर निकालना एवम उसपर पहल कर निदान दिलाना है। जिला परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि महिला एवम बाल विकास निगम के द्वारा मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना एवम मिशन शक्ति योजना संचालित है जो महिला के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। जिसके अंतर्गत जिला हब कार्यालय महिलाओं के बीच एक कड़ी का कार्य करता है।
इसके द्वारा विभाग एवम महिला और किशोरी को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। केंद्र प्रशासक पूनम कुमारी ने बताया कि हिंसा से पीड़ित कोई भी महिला या किशोरी वन स्टॉप सेंटर पर आकर या 181 टॉल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वन स्टॉप सेंटर में एक ही छत के नीचे कई प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। जैसे चिकत्सीय सहायता, कानूनी व मनोसामाजिक परामर्श, एफआईआर डीआईआर में सहयोग किया जाता है। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी मुक्ता ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार इतना सजग है कि आपके द्वार आकर आपकी समस्या को जानने के लिए एवम उसके समाधान को लेकर सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जो बहुत ही प्रशंसनीय है। प्रखण्ड विकास पदाधिकरी बिभू विवेक ने कहा कि सखी वार्ता कार्यक्रम नाम से ही स्पष्ट है कि मित्रवत बातचीत के माध्यम से समस्या बाहर निकल कर आए और उसका समाधान हो । आजादी के 75 वर्ष बाद भी महिला की स्थिति में सुधार के लिए जागरुकता अभियान चलाना पड रहा है। जिसका परिणाम दिख रहा है कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। सरकार भी इसके लिए प्रयत्नशील है। मौके पर लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार,जिला प्रबंधक सक्षम, प्रखंड समन्वयक कन्हैया कुमार,प्रखंड परियोजना प्रबंधक,सभी महीला पर्यवेक्षिका, आगनवाड़ी सेविका एवम जीविका दीदी सहित संबंधित अन्य लोग मौजूद रहे।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़BiharBihar Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





