
x
बेगूसराय। बेगूसराय की सड़कों पर रफ्तार का कहर कम नहीं रहा है। शुक्रवार को भी राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच)-28 पर बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी पेट्रोल पंप के समीप घोड़ा के चक्कर में दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया।
जिसमें एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक युवक की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादुपुर निवासी गनौरी साह के पुत्र साजन कुमार के रूप में की गई है।
घायल युवक सियाराम साह का पुत्र रोहित कुमार है। जोरदार आवाज सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने घायल को स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है।
ग्रामीणों ने बताया कि साजन कुमार आर्मी की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार की सुबह वह किसी काम से अपने ग्रामीण साथी के साथ मोटरसाइकिल से बरौनी जा रहा था।
इसी दौरान एनएच-28 पर रानी गांव के समीप घोड़ा को बचाने के दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ट्रक ने कुचल दिया। जिसमें घटनास्थल पर ही साजन की मौत हो गई और रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। इधर, परिजनों के करुण क्रंदन से गांव का माहौल गमगीन हो गया है।
न्यूज़ क्रेडिट: newspoint24

Admin4
Next Story