
x
Bihar बिहार: सम्राट चौधरी वाली एनडीए सरकार लोगों के जीवन को आसान बनाने और लोगों की समस्याओं, शिकायतों के तुरंत समाधान के लिए पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ आयोजित करेगी। यह शिविर पंचायतों में हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को लगाए जाएंगे, जिनमें अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं और शिकायतों का समाधान 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा।
सीएम सम्राट चौधरी का मानना है कि बिहार की जनता की सेवा ही हमारा सर्वोच्च दायित्व है। मुख्यमंत्री ने दो दिन पहले राज्य के सभी जिलों के जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला एवं समीक्षात्मक बैठक में साफ निर्देश दिया कि सुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के माध्यम से विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संवेदनशीलता, तत्परता और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा सुनिश्चित करें। 'सात निश्चय-3' के अंतर्गत, सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम का तय किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों के जीवन को सरल, पारदर्शी और सुखद बनाना है। इस पहल के तहत जनसमस्याओं का त्वरित निपटारा, डिजिटल सेवाएं और बेहतर बुनियादी ढांचा जैसे बिजली, पानी, सड़क उपलब्ध कराकर, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास किया जा रहा है। सहयोग शिविर इसी की कड़ी है।
बताया गया कि पंचायत स्तर पर सहयोग शिविरों का आयोजन हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को किया जाएगा। इसकी शुरुआत मई के तीसरे मंगलवार, यानी 19 मई से होगी। इन शिविरों में बिहार का निवासी कोई भी आम नागरिक प्रशासन के सामने अपनी समस्या या शिकायत रख सकेगा। प्रशासन उन शिकायतों का समाधान तुरंत करेगा जिनकी अधिकतम अवधि एक महीने की होगी। पंचायत के सहयोग शिविर के आयोजन से पहले वहां के राजस्व से जुड़े सभी मामले का नियमानुसार निष्पादन करने के निर्देश दिए गए हैं। इन सहयोग शिविरों के निरीक्षण का दायित्व जिलाधिकारियों को दिया गया है।
Tagsबिहार सहयोग शिविरसम्राट चौधरी सरकारपंचायत समाधान योजनाNDA बिहार योजनाजन शिकायत समाधानसात निश्चय 3सुशासन बिहारग्रामीण विकास योजनाबिहार पंचायत सिस्टम30 दिन समाधान योजनाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsBihar Assistance CampSamrat Chaudhary GovernmentPanchayat Resolution SchemeNDA Bihar InitiativePublic Grievance RedressalSaat Nishchay 3Good Governance BiharRural Development SchemeBihar Panchayat System30-Day Resolution Scheme
Next Story





