बिहार

Saharsa: लाखों की चोरी से व्यापारी में हड़कंप, शुभम ट्रेडिंग कंपनी बनी निशाना

Admindelhi1
19 Jun 2025 11:16 AM IST
Saharsa: लाखों की चोरी से व्यापारी में हड़कंप, शुभम ट्रेडिंग कंपनी बनी निशाना
x

सहरसा: जिले के सिमरीबख्तियारपुर-सोनवर्षा राज एनएच 107 के रंगीनियां स्थित शुभम ट्रेडिंग कंपनी की दुकान में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने लाखों की संपत्ति व नगदी पर हाथ साफ कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना मंगलवार देर शाम उस वक्त हुई जब दुकानदार अपनी दुकान बंद घर अपने घर चले गए। घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार नगर परिषद क्षेत्र के शर्मा चौक निवासी मुन्ना गुप्ता ने बताया कि वह प्रतिदिन की भांति मंगलवार देर शाम अपनी दुकान बंद कर अपने घर चले गए।

जब वह पुनः बुधवार को अपनी दुकान खोले तो देखा कि दुकान में रखा सामान यत्र तत्र बिखड़ा पड़ा है। जिसके बाद उसे दुकान में चोरी होने की आशंका हुई। जब वह अपने दुकान की जांच की तो पता चला कि अज्ञात चोरों ने पहले दुकान के पीछे का दीवार तोड़कर कर सीढ़ी के रास्ते दुकान में प्रवेश कर गया। जिसके अज्ञात चोरों ने दुकान के गले का ताला तोड़कर कर करीब 34 हजार नगदी सहित लाखों रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद घटना की सूचना पीड़ित दुकानदारों ने डायल 112 की पुलिस टीम को दी। घटना की सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की। जिसके बाद पीड़ित दुकानदार ने बख्तियारपुर थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

बताते चले कि उक्त दुकान में यह कोई पहली चोरी की घटना नही है। इससे पूर्व भी उक्त दुकान में चोरी की घटना हो चुकी है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Next Story