बिहार

सहरसा: उत्पाद विभाग ने 18 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ दो को गिरफ्तार किया

Admin Delhi 1
9 March 2022 3:23 PM GMT
सहरसा: उत्पाद विभाग ने 18 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ दो को गिरफ्तार किया
x

क्राइम न्यूज़: उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से एक चार चक्का वाहन को भी जब्त किया है। उत्पाद अधीक्षक स्मिता प्रीतम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की खेप सहरसा पहुंच रही है। शराब की खेप दूसरे जिले से लाया जा रहा है।सूचना के बाद सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर बिहरा बाजार के समीप वाहन चेकिंग शुरू किया गया। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे चार चक्का वाहन को रुकने का इशारा किया गया।

लेकिन चालक वाहन का रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। जिसका पीछाकर उसे धर दबोचा गया। जब्त चार चक्का वाहन टाटा सफारी को जब्त किया गया। जिसमें छिपा कर रखे गए 156.765 लीटर शराब बरामद किया गया है। मौके से शराब कारोबारी अमित कुमार झा और मुकेश कुमार भगत को गिरफ्तार किया गया है।

Next Story