
x
Saharsa : सहरसा सहरसा जिले के डेहरार थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां खेलने के दौरान कोसी नदी में डूबने से एक 3 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. यह घटना डेहरार थाना क्षेत्र के हाटी गांव, वार्ड नंबर 5 में हुई.
मृतक की पहचान दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के मणिकांत राम के रूप में हुई है, जो कुछ दिन पहले ही अपने नाना कोकण राम के घर आया था.
बताया जा रहा है कि बच्चा घर के पास ही अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पास की कोसी नदी में जा गिरा. पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बच्चे के शव को नदी से बाहर निकाला. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया गया है, और पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है. इस घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है.
TagsSaharsa नदी डूबने3 वर्षीय बच्चे हुई मौतSaharsa river drowning3 year old child diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





