बिहार

सहारा इंडिया मामले : अब 22 जून को होंगी सुनवाई

Rani Sahu
16 May 2022 8:37 PM IST
सहारा इंडिया मामले : अब 22 जून को होंगी सुनवाई
x
पटना हाईकोर्ट में सहारा इंडिया के विभिन्न स्कीमों में उपभोक्ताओं द्वारा जमा किए गए

Patna : पटना हाईकोर्ट में सहारा इंडिया के विभिन्न स्कीमों में उपभोक्ताओं द्वारा जमा किए गए पैसे का भुगतान को लेकर दायर की गयी दो हजार से ज्यादा हस्तक्षेप याचिकाओं पर अब पटना हाईकोर्ट में 22 जून को सुनवाई होगी. यह याचिका जस्टिस संदीप कुमार की एकल पीठ में सोमवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है.

गौरतलब है कि सहारा प्रमुख सुब्रत राय को हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में उपस्थित होना था. सुब्रत राय ने पटना हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट के आदेश पर 19 मई तक अंतरिम रोक लगा दिया है. इसी आदेश के आलोक में सुनवाई 22 जून के लिए टाल दी गयी.


Next Story