बिहार

विधानसभा के बाहर बवाल, 2 विधायक में हुई गाली गलौज, देखें वीडियो

jantaserishta.com
30 Nov 2021 1:59 PM IST
विधानसभा के बाहर बवाल, 2 विधायक में हुई गाली गलौज, देखें वीडियो
x
भाजपा विधायक से कहा कि तुम्हारी मिलावटी पैदाइश है.

पटना: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र चल रहा है. मंगलवार को सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सदन के बाहर का माहौल पूरी तरह से गरमा गया. दरअसल, राजद विधायक भाई वीरेंद्र और भाजपा विधायक संजय सरावगी के बीच बहस हो गई. ये बहस शराबबंदी को लेकर हुई.

देखते ही देखते दोनों में बात इतनी बिगड़ गई कि राजद विधायक सदन की मर्यादा भूल गए. राजद विधायक पूरी तरह से आगबबूला हो गए और वे गाली गलौज पर उतर आए. उन्होंने भाजपा विधायक को भद्दी भद्दी गालियां दीं.
'मिलावटी पैदाइश है तुम्हारी'
राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने भाजपा विधायक से कहा कि तुम्हारी मिलावटी पैदाइश है. इसके बाद उन्होंने भाजपा विधायक को भद्दी गालियां भी दीं. वहां मौजूद पत्रकारों ने दोनों नेताओं को अलग अलग किया.


शराब बंदी को लेकर बिहार में छिड़ी बहस
दरअसल, बिहार में शराबबंदी को लेकर विवाद जारी है. जहरीली शराब से मौतों के मामले में राजद लगातार नीतीश सरकार पर निशाना साध रही है. हाल ही में नीतीश कुमार ने राज्य में शराब न पीने की शपथ भी दिलाई थी.
शराबबंदी पर नीतीश कुमार सख्त
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साफ कर चुके हैं कि वे शराबबंदी पर पीछे नहीं हटेंगे. हाल ही में उन्होंने सख्त लहजे में कहा था कि प्रदेश में शराबबंदी को लेकर कोई भी समझौता नहीं होगा. उन्होंने कहा था, बिहार में शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए जो भी करना पड़े, वो करेंगे. नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेताओं द्वारा शराबबंदी कानून वापस लेने की मांग पर भी सवाल उठाया था. उन्होंने कहा, तो उस समय मद्यनिषेध मंत्री कौन थे? कांग्रेस के ही जलील मस्तान मंत्री पद पर थे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story