बिहार में भाजपा का बजट सत्र में हंगामा, मंत्री दे रहे जवाब

पटना: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने मंत्री सुरेंद्र यादव को सदन में घेरते हुए कहा कि सेना पर सवाल उठा रहे हैं। उधर, खनन-भूतत्व मंत्री प्रश्नोत्तर काल में जवाब दे रहे हैं। मगर, विपक्षी दल भाजपा के विधायक वेल में आकर प्रदर्शन कर रहे हैं। शहीदों और सैनिकों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान की नारेबाजी कर रहे हैं।
संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी कार्यस्थगन प्रस्ताव पर बात कर रहे हैं। एफआईआर में मंत्री का नाम शामिल करने की भाजपा की मांग पर कह रहे हैं कि उन्होंने स्पष्टीकरण दे दिया है कि मंत्री की मंशा सेना के अपमान की नहीं है। अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी कह रहे हैं कि अपने आचरण में सुधार लाएं।
विजय सिन्हा कांटी थाना का जिक्र कर रहे हैं, थानाध्यक्ष के द्वारा जबरन सादे कागज़ पर साइन करवाने का मामला उठाया। तो वित्त मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है सरकार जांच करेगी।





