बिहार

बिहार विधानसभा में हंगामा, AIMIM विधायक को किया गया बाहर, जानिए पूरा कारण

jantaserishta.com
30 March 2022 1:02 PM IST
बिहार विधानसभा में हंगामा, AIMIM विधायक को किया गया बाहर, जानिए पूरा कारण
x

पटना: बिहार विधानसभा में बुधवार को हंगामा हो गया. इस दौरान असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के विधायक को सदन से बाहर निकाल दिया गया. दरअसल, एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल इमान कार्य स्थगन प्रस्ताव की मांग कर रहे थे. वे इस दौरान सदन में बेल के अंदर आ गए, इसके बाद स्पीकर ने उन्हें मार्शल आउट कर दिया गया.

अख्तरुल इमान विधानसभा में AIMIM के नेता हैं. बिहार में ओवैसी की पार्टी के 5 विधायक हैं. अख्तरुल इमान सदन में सीमांचल में नदियों और कटाव का मुद्दा उठा रहे थे और इस को लेकर कार्य स्थगन प्रस्ताव की मांग कर रहे थे. इसके बाद वे बेल के अंदर आ गए और हंगामा करने लगे, जिसके बाद स्पीकर ने उन्हें मार्शल आउट करा दिया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story