बिहार

वहशी पिता ने 12 साल की मासूम बेटी को बनाया हवस का शिकार

Rani Sahu
11 May 2022 11:15 AM GMT
वहशी पिता ने 12 साल की मासूम बेटी को बनाया हवस का शिकार
x
मुजफ्फरपुर (अभिषेक कुमार सिंह): बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव से सनसनीखेज वारदात सामने आई है

मुजफ्फरपुर (अभिषेक कुमार सिंह): बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां एक वहशी पिता ने अपनी 12 साल की मासूम बेटी को हवस का शिकार बना लिया और उसके साथ रेप किया। जब पीड़ित बच्ची ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी तो मां ने इसकी शिकायत पुलिस ने की। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उस दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है।

इधर, बच्ची का मेडिकल जांच कराया गया है। सोमवार को उसका कोर्ट में 164 का बयान भी दर्ज कराया गया। कटरा थाना के ASI रघुवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची की मां ने एफआईआर दर्ज कराया है, जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
उधर, पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया कि पापा ने उसके साथ गन्दा काम किया हैं। वह हमेशा उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। उसके शरीर को छूते थे। वह विरोध करती थी तो उसे मारते-पीटते थे। वहीं उसकी मां ने कहा कि पति बहुत पहले से बच्ची पर गंदी नजर रखते थे और अब मौका मिलते ही उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की। महिला ने बताया कि घटना के समय घर मे कोई नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए पति ने बच्ची को पानी देने के बहाने बुलाया। फिर उसके साथ जबरदस्ती करते हुए रेप किया। जब वह घर लौटी तो बेटी ने घटना की जानकारी दी।
इसके बाद महिला ने समाज के लोगों को बताया तो उन्होंने FIR करवाने की बात कही। फिर वह उसने कटरा थाना में अपने पति अजय सहनी के खिलाफ FIR दर्ज कराने गयी। वहीं पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उस दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया।


Next Story