बिहार

SBI से दिनदहाड़े 16 लाख रुपये की लूट, बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर घटना को दिया अंजाम

Rani Sahu
19 May 2022 3:58 PM IST
SBI से दिनदहाड़े 16 लाख रुपये की लूट, बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर घटना को दिया अंजाम
x
गया जिले के गुरुआ स्थित एसबीआई की ब्रांच से दिनदहाड़े लूट हुई है

Gaya : गया जिले के गुरुआ स्थित एसबीआई की ब्रांच से दिनदहाड़े लूट हुई है. अपराधियों ने बैंक से 16 लाख रुपये की लूट कर चले गये है. बताया जा रहा है कि पांच की संख्या में आये अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. यह घटना गुरुवार सुबह की बतायी जा रही है.

बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर घटना को दिया अंजाम
जानकारी के मुताबिक अपराधी हथियार लेकर बैंक में घुसे. जिसके बाद अपराधियों ने बैंक के कर्मचारियों को बंधक बना लिया. और बैंक में मौजूद 16 लाख रुपये लूट कर चले गये. बैंक कर्मियों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. बात दें कि बिहार में दो दिन के दौरान बैंक लूट की ये दूसरी घटना है. इससे पहले बुधवार को भी छपरा में अपराधियों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया था. अपराधियों ने छपरा के उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से 6 लाख रुपए लूट लिया था.


Next Story