बिहार

दो महीने से रोडवेज कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

Shantanu Roy
8 Sep 2022 9:06 AM GMT
दो महीने से रोडवेज कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन
x
बड़ी खबर
सीकर। जुलाई और अगस्त 2 महीने का वेतन नहीं मिलने से रोडवेज कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों को घर का खर्चा चलाना भी दुभर हो गया है। रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आज प्रदर्शन किया और मुख्य प्रबंधक को जल्द वेतन दिलाने की मांग की। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों की वेतन नहीं मिलने से आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने अधिकारियों को भी अवगत कराया लेकिन सुनवाई नहीं होने के कारण नाराजगी बढ़ती जा रही है। भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर आज प्रदर्शन किया गया।
मुख्य प्रबंधक मुनकेश लांबा को वेतन देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बताया। फैडरेशन के सचिव राजू मीणा ने बताया कि राजस्थान सरकार ने पुरानी पेंशन की घोषणा की थी। इसके बाद भी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नहीं दी जा रही है। इसके साथ ही जुलाई अगस्त का वेतन भी रोक लिया गया। ऐसे में उनकी हालात दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है। वेतन और बस पोर्ट प्राधिकरण के नाम पर रोडवेज की जमीनों का अधिग्रहण पर रोक, निगम समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए रोडवेज को परिवहन विभाग में समायोजित कर राज्य सरकार में विलय करने, सातवा वेतनमान दिए जाने , सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान करने सहित 14 सूत्रीय मांग पत्र मुख्य प्रबंधक को सौंपा।
Next Story