
x
बिहार | लौहनगरी जमालपुर की लगभग 32 किलोमीटर की दायर में आने वाली जर्जर सड़कों से शहरवासियों को बहुत जल्द मुक्ति मिलने वाली है. नए साल में नगर परिषद जमालपुर की विभिन्न वार्डो की सड़कों का निर्माण होने की संभावाना प्रबल हो गयी है. हालांकि इसकी शुरुआत जमालपुर विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह ने शहर की दो मुख्य सड़कों का अनुंशसा से की है. जिसपे नप प्रशासन ने भी प्रशासनिक स्वीकृति देकर टेंडर प्रक्रिया निकालने में जुट गया है. विधायक अजय कुमार की अनुशंसा पर वलीपुर रोड, ईदगाह रोड और जमालपुर धरहरा रोड स्थित तारगाछ से हीरा चौक होते हुए आगे की सड़कों का निर्माण होना है. नगर परिषद जमालपुर प्रशासन ने भी इंजीनियर्स से तीनों सड़कों का मापी करवाया लिया है. अब सिर्फ नप जमालपुर की स्टैंडिंग कमेटी और नप बोर्ड की बैठक में इन तीनों सड़कों का प्रशासनिक स्वीकृति मिलना शेष है.
प्रशासनिक स्वीकृति मिलती है कि लगभग तीन किलोमीटर की सड़क निर्माण के लिए स्टीमेट तैयार किया जाना है.
शहर की 17 सड़कों का होना है निर्माण, फिलहाल पांच की स्वीकृति विधायक
जमालपुर विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि नगर एंव आवास विभाग पटना को कुल 17 सड़कों का निर्माण के लिए पत्राचार किया गया था. जिसमें विभाग ने पथ निर्माण विभाग को आदेश निर्गत किया है. लेकिन फंड की कमी के कारण पथ निर्माण विभाग ने हाथ खड़ा कर दिया है. अब नगर एवं आवास विभाग पटना द्वारा ही शहरी क्षेत्र की सड़कों का निर्माण कराया जाएगा. हालांकि शहर की दो मुख्य सड़कें जिसमें जमालपुर मुंगेर पथ और जमालपुर धरहरा पथ है, इसका निर्माण पथ निर्माण विभाग से कराने की कोशिश की जाएगी. शेष सड़कों का निर्माण नगर एंव आवास विभाग के सौजन्य से नप प्रशासन जमालपुर कराएगा. उन्होंने कहा कि विभाग के आदेश पर कुछ माह पूर्व जुबलीवेल से भारतमाता चौक होते हुए कारखाना छह नंबर गेट तक करीब सवा किलोमीटर की सड़क और ईस्ट कॉलोनी स्थित एमसीएच मोड़ से रेलवे 212 नंबर पुल होते हुए बीएमपी नाईन के गेट तक, जिसकी लंबाई लगभग डेढ़ किलोमीटर है. इन दोनों सड़कों का अनुमोदन किया था. और नप प्रशासन ने भी प्रशासनिक स्वीकृति देकर टेंडर प्रक्रिया निकालने में जुटा है. अब वलीपुर रोड, ईदगाह रोड और जमालपुर धरहरा रोड स्थित तारगाछ से हीरा चौक होते हुए आगे की सड़कों का निर्माण होना है, जिसका अनुशंसा की गयी है.
Tagsवलीपुरईदगाह और तारगाछ से हीरा चौक की सड़कें बनेंगीRoads will be built from WalipurIdgah and Targach to Heera Chowk.ताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारTaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsHindi NewsToday ताज़ा समाचारToday
Next Story





