बिहार

बोचाही में एनएच 80 पर हुआ सड़क हादसा, एक की हुई मौत

Admin Delhi 1
27 Feb 2023 12:37 PM IST
बोचाही में एनएच 80 पर हुआ सड़क हादसा, एक की हुई मौत
x

मुंगेर न्यूज़: मुफस्सिल थानांतर्गत बोचाही में एनएच 80 पर की दोपहर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गये. बुरी तरह जख्मी 38 वर्षीय राजेश पासवान की मौत सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाने के दौरान हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

मृतक की पहचान खड़गपुर थाना क्षेत्र के लोहची पहाड़पुर निवासी राजेश पासवान उर्फ छोटू के रूप में हुई है. जो मोटरसाइकिल से शादी का कार्ड बांटने अपने चचेरे साला ब्रजेश के साथ बोचाही अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था. बोचाही में उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई. राजेश के साथ बाइक पर बैठा ब्रजेश भी घायल हो गया. इसके अलावा दूसरी बाइक पर सवार खगड़िया जिला के कन्हैयाचक निवासी 30 वर्षीय ऋषभ कुमार और उसकी भगनी 10 वर्षीय लक्की कुमारी घायल हो गए. इधर राजेश पासवान की मौत के बाद पत्नी प्रिंयका कुमारी और दो पुत्र का रो-रो कर बुरा हाल है. बहरहाल पुलिस घायलों और मृतक के परिजनों का फर्द बयान लेकर मामले की छानबीन में जुटी है.

Next Story