बिहार

सीवान में राजद महिला प्रकोष्ठ की बैठक

Admin Delhi 1
6 Aug 2023 5:43 AM GMT
सीवान में राजद महिला प्रकोष्ठ की बैठक
x

सीवान: बैठक सीवान शहर के होटल देव रेजिडेंसी के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की मुख्य अतिथि प्रदेश महिला राजद की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल थीं। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष लीलावती गिरी ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रितु जायसवाल ने कहा कि संगठन को मजबूत तथा धारदार बनाने के लिए संगठन के आधारभूत ढांचे को ठीक करना होगा। मुझे प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व मिला है। मैंने प्रदेश के सभी जिलों में महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनयन कर दिया। अब जिला अध्यक्ष का यह दायित्व है कि वह जिले के सभी प्रखंडों में योग्य तथा दल के प्रति आस्था रखने वाली योग्य महिला को प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत करें। अब प्रखंड अध्यक्ष की यह नैतिक जिम्मेवारी बनती है कि वह प्रखंड के सभी पंचायतों में दल के प्रति आस्थावान महिलाओं को पंचायत अध्यक्ष के रूप में मनोनीत कर उन्हें यह निर्देशित करें कि वे दल के प्रति समर्पित महिला को बूथ अध्यक्ष के पद पर मनोनीत करने का कार्य करें।

उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े सभी लोगों का यह दायित्व बनता है कि अपने दल की नीतियों और सिद्धांतों को आम जनों को बताने का काम करें। साथ साथ केंद्र सरकार की गलत नीतियों को लोगों के बीच बताने का काम करें। देश में बढ़ रही बेतहाशा महंगाई, विकराल होती बेरोजगारी की समस्या, भाजपा द्वारा किए जा रहे धार्मिक और सामुदायिक ध्रुवीकरण के बारे में भी लोगों के बीच चर्चा करना आवश्यक है। संगठन सशक्त होने के बाद कोई भी चुनाव आसानी से जीता जा सकता है।

Next Story