बिहार

राजद ने संविधान और देश बचाओ का संकल्प लिया

Admin Delhi 1
28 Jan 2023 1:22 PM GMT
राजद ने संविधान और देश बचाओ का संकल्प लिया
x

पटना न्यूज़: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव व अन्य राजद नेताओं ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके योगदान को याद किया. साथ ही, जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों के अनुरूप हाशिए के समूहों के उत्थान के लिए काम करने का संकल्प लिया. प्रदेश कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99 वीं जयंती प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. वहीं, राजद कार्यकर्ताओं ने राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में 'संविधान बचाओ-देश बचाओ' का संकल्प लिया.

प्रदेश राजद कार्यालय में वक्ताओं ने कहा कि हम लोग जननायक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को गांव-गांव में सभी घरों तक पहुंचाएंगे. जननायक कर्पूरी ठाकुर जीवनपर्यंत गरीबों, किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों एवं वंचित समाज के बड़ी समूहों के लिए संघर्षरत रहें. कार्यक्रम में माल्यार्पण करने वालों में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दिकी, मंत्री डॉ. रामानंद यादव, पूर्व सांसद विजय कृष्ण आदि मौजूद रहे.

प्रदेश उपाध्यक्ष वृषिण पटेल, डॉ. तनवीर हसन, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, मृत्युंजय तिवारी, प्रदेश संगठन महासचिव राजेश यादव, बल्ली यादव, फैयाज आलम कमाल, ई. अशोक यादव, डॉ. कुमार राहुल सिंह, धर्मेन्द्र पटेल, निराला यादव, अरुण कुमार, डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता, खुर्शीद आलम सिद्दिकी, निर्भय अम्बेदकर, संजय यादव, नन्दू यादव, प्रो कुमार चन्द्रदीप, डॉ. उर्मिला ठाकुर, सारिका पासवान व अन्य प्रमुख थे

Next Story