बिहार

राजद विधायक अवध बिहारी ने विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए किया नामांकन दाखिल

Rani Sahu
25 Aug 2022 4:38 PM GMT
राजद विधायक अवध बिहारी ने विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए किया नामांकन दाखिल
x
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ विधायक अवध बिहारी चौधरी ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया
पटना, (भाषा) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ विधायक अवध बिहारी चौधरी ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और महागठबंधन के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विधानसभा सचिवालय ने कहा कि मतदान शुक्रवार को होना है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष का पद बुधवार को भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा के इस्तीफे के बाद रिक्त हो गया था। सिन्हा के खिलाफ सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story