बिहार

RJD नेता विजेंद्र यादव की गोली मार कर हत्या

Rani Sahu
4 Sep 2022 9:19 AM GMT
RJD नेता विजेंद्र यादव की गोली मार कर हत्या
x
रोहतास में रविवार सुबह RJD नेता विजेंद्र यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई
रोहतास में रविवार सुबह RJD नेता विजेंद्र यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई। करगहर थाना क्षेत्र के नीम डिहरा गांव में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें पास से गोली मारी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वो सुबह नीम डिहरा गांव में अपने खेत मजदूरों से खाद डलवा रहे थे, तभी उनपर हमला किया गया।
विजेंद्र सिंह पर चार साल पहले भी करगहर बाजार में सेमरी मोड़ के पास हमला हुआ था, लेकिन वो बाल-बाल बच गए थे। पढ़िए पूरी खबर…
बांका में पुलिस टीम पर हमला
बांका के टाउन थाना क्षेत्र के दुधियातरी गांव में शनिवार शाम छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडा व ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में एक एएसआई समेत दो होमगार्ड के जवान जख्मी हो गए। जख्मी में एएसआई संजय कुमार, होमगार्ड जवान सुरेश झा और अमरेंद्र कुमार शामिल हैं। सभी को प्राथमिक इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया।
Next Story