बिहार

राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने कैलाश गुप्ता को सौपा शिक्षा व स्वास्थ्य संगठन की अतिरिक्त जिम्मेदारी

Shantanu Roy
19 Aug 2022 6:11 PM GMT
राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने कैलाश गुप्ता को सौपा शिक्षा व स्वास्थ्य संगठन की अतिरिक्त जिम्मेदारी
x
बड़ी खबर
मोतिहारी। राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व डीजीपी अशोक गुप्ता ने पूर्वी चम्पारण के संगठनात्मक कार्यों के अतिरिक्त विशेष रूप से शिक्षा व स्वास्थ्य से जुड़े कार्यो के संपादन के लिए बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव कैलाश गुप्ता को पूर्वी चम्पारण जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने अपने जारी पत्र संख्या 40 दिनांक 19 अगस्त 22 में स्पष्ट रूप से कहा है कि प्रदेश महासचिव कैलाश गुप्ता को पूर्वी चम्पारण के सम्पूर्ण जिला में संगठन के अलावा विशेष रूप से शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग का प्रभारी का दायित्व दिया जा रहा है। इनके मार्गदर्शन में ही जिला मे बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष व प्रखंड स्तरीय कार्यकारणी का गठन किया जायेगा।
प्रदेश महासचिव कैलाश गुप्ता को जिला का प्रभारी अधिकृत किये जाने पर जिला के सैकड़ों बुद्धिजीवियों व शिक्षकों ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कैलाश गुप्ता बधाई दी है। विदित हो कि राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव श्री गुप्ता को गत दिनांक 8 अगस्त को ही प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए इन्हें प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। कैलाश गुप्ता के द्वारा पूर्व में जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव के पद पर रहते हुए शिक्षा व शिक्षकों के हित में किये गए कार्य को देखते हुए ही इन्हें बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अंतर्गत विशेष रूप से शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए पूर्वी चम्पारण का जिला प्रभारी का पद सौंपा गया है।
Next Story