बिहार

आरजेडी उम्मीदवार रितलाल यादव बोले – जनता मेरे साथ है, अदालत से मिलेगा न्याय

SHIDDHANT
16 Oct 2025 11:42 PM IST
आरजेडी उम्मीदवार रितलाल यादव बोले – जनता मेरे साथ है, अदालत से मिलेगा न्याय
x
Bihar बिहार: विधानसभा चुनाव के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक और दानापुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार रितलाल यादव ने कहा है कि जनता उनके साथ खड़ी है और उन्हें अदालत से न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है।
मीडिया से बातचीत में रितलाल यादव ने कहा, “दानापुर की जनता मेरे साथ है। लोग समझते हैं कि मुझे जानबूझकर फंसाया गया है। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, और मुझे पूरा विश्वास है कि अदालत से मुझे न्याय मिलेगा।”
गौरतलब है कि रितलाल यादव आरजेडी के विवादित लेकिन प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं, और दानापुर सीट पर इस बार का मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है।
Next Story