बिहार

शादी के बाद वैवाहिक संबंधों में दरार, पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम

jantaserishta.com
16 May 2022 9:55 PM IST
शादी के बाद वैवाहिक संबंधों में दरार, पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम
x
पढ़े पूरी खबर

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहानाबाद जिले के बेलई गांव निवासी विकास कुमार की शादी एक साल पहले को नालंदा में हुई थी. शादी के बाद वैवाहिक संबंधों में दरार आ गई.

विकास की पत्नी के व्यवहार से ससुराल के लोग नाराज थे. महिला ने मायके जाने को कहा तो विकास ने उसे भेज दिया. इसके बाद 15 मई को विकास की गोली मारकर हत्या कर दी गई. विकास के परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या विकास की पत्नी ने कराई है. मामले की शिकायत पुलिस से की गई है.
पुलिस के अनुसार, मृतक विकास के परिजनों ने शिकायत में कहा है कि महिला अपने पति विकास को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी थी. इसका विरोध ससुराल वाले करने लगे. उसके पति विकास ने भी विरोध किया. विकास इस बात को लेकर नाराज था. आरोप है कि 15 मई को महिला ने पति विकास को नालंदा बुलाया. जैसे ही विकास नालंदा के रामभवन हाल्ट के समीप पहुंचा, वहां महिला के प्रेमी के साथ बैठे तीन और लोगों ने विकास को गोलियों से छलनी कर दिया. घटनास्थल पर ही विकास की मौत हो गई.
घटना को लेकर मृतक के पिता का कहना है कि उनकी बहू किसी और से प्रेम करती थी. हत्या से पहले बार-बार उन लोगों से बात करती थी. बहू ने ही उनके बेटे की हत्या करवा दी है. ससुराल वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story