बिहार

बी एल ए गठन को लेकर जिला जदयू की समीक्षा बैठक आयोजित

Admin4
28 Feb 2024 5:32 PM IST
बी एल ए गठन को लेकर जिला जदयू की समीक्षा बैठक आयोजित
x
लखीसराय। जिला जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष रामानंद मंडल की अध्यक्षता में आज पार्टी कार्यालय हनुमान नगर में जिला जनता दल यूनाइटेड के संगठन से जुड़े तमाम पदाधिकारी एवं प्रखंड अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । बैठक के दौरान संभावित लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में जिले के सभी मतदान केंद्रों पर राजनीतिक दलों के बीएलए का बूथ कमेटी एवं बूथ सदस्य बनाए जाने को लेकर समीक्षा किया गया। मौके पर जिला जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष रामानंद मंडल ने सभी प्रखंड अध्यक्षों से अबिलंब बूथ लेवल कमेटी गठित कर रिपोर्ट जिला पार्टी कार्यालय में सौंपने के निर्देश दिए। बैठक में पार्टी के प्रमंडलीय प्रभारी मुकेश विद्यार्थी, संजय सिंह ,संतोष कुशवाहा, महेंद्र प्रसाद यादव ,अशोक शर्मा, जिला प्रवक्ता अशोक मंडल, सुमन सौरभ ,कपिल देव महतो सहित भारी संख्या में जनता दल यूनाइटेड के संगठन पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक गण मौजूद थे।
Next Story