बिहार

रिटायर्ड सहकारिता विभाग के कर्मी पत्नी व पुत्री के साथ गिरफ्तार

Shantanu Roy
28 Oct 2022 6:07 PM GMT
रिटायर्ड सहकारिता विभाग के कर्मी पत्नी व पुत्री के साथ गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
मोतिहारी। जिले के रघुनाथपुर के एक मकान में बक्सर पुलिस ने अहले सुबह छापेमारी कर रिटायर्ड सहकारिता विभाग के कर्मी को उसकी पत्नी व पुत्री के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर्मी ललित मोहन प्रसाद, पत्नी कविता देवी व पुत्री सोनी देवी को पुलिस बक्सर ले गई है।
बताया जाता है कि ललित मोहन अपनी पुत्री सोनी की शादी बक्सर किए थे। जहां सोनी ने पारिवारिक विवाद कर अपने मायके रघुनाथपुर आकर रहने लगी। इसी बीच वर्ष 2020 में सोनी अपने पिता ललित मोहन प्रसाद, मां कविता देवी, भाई रवि कुमार के साथ ससुराल बक्सर जाकर मारपीट किया था। मामले में ससुराल वाले एफआईआर दर्ज किए थे। उसी मामले में कोर्ट से वारंट था। छापेमारी टीम को देखकर रवि कुमार भागने में सफल रहा है। जबकि तीन को रघुनाथपुर पुलिस के सहयोग बक्सर पुलिस गिरफ्तार कर ले गई है।
Next Story