
x
बिहार | कैबिनेट के नाम पर महागठबंधन के अंदर हंगामा मचा हुआ है। जनता दल यूनाईटेड के कोटे से हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा के इकलौते मंत्री के इस्तीफा हुआ। फिर जदयू ने आननफानन में अपनी ओर से उसी जाति के अपने एक विधायक को मंत्री बना दिया। कांग्रेस-राजद के मंत्री नहीं बनाए गए। दोनों के अंदर गतिरोध है। कांग्रेस में यह गतिरोध यह उभरता ही जा रहा है।
अब NSUI से कांग्रेस तक लगभग 25 साल गुजारने वाले पार्टी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 'अमर उजाला' से साफ कहा कि सरकार बनाने के लिए साथ लेकर हाशिये पर डालने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नेतृत्व कांग्रेस को कतई स्वीकार नहीं करनी चाहिए। आलाकमान तक यही संदेश पहुंचाने के लिए वह इस्तीफे के रूप में कुर्बानी दे रहे हैं।
इस्तीफा देने के बाद 'अमर उजाला' से बातचीत करते हुए कुंतल कृष्ण ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता का जो विश्वास कांग्रेस पर उसे नीतीश कुमार हाशिए पर डाल रहे हैं। आम जनता में बिहार सरकार के खिलाफ काफी नाराजगी है। इस बात को लेकर कांग्रेस ने सरकार को बार-बार चेताया है लेकिन सरकार के कान पर जू नहीं रेंग रहा है। जब जनता की नाराजगी कांग्रेस झेलेगी ना। तो आपकी नाराजगी कांग्रेस क्यों झेले। आपसे बिहार नहीं चल रहा और आप राष्ट्र चलाने की बात कर रहे हैं। पूरे देश में आप अपने लीडरशिप के लिए प्रचार कर रहे हैं। आपके पास एमपी तक नहीं है, आप पीएम बनने की बात कह रहे हैं। आप कह रहे हैं कि विपक्षी दलों की बैठक हमारी अध्यक्षता में हो। एक स्टेट आपसे संभल नहीं रहा है और आप पूरे राष्ट्र की बात कर रहे हैं। कांग्रेस को आप षड़यंत्र के तहत हाशिए पर डाल रहे हैं। मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ मैंने कोशिश की कि अपनी बात पहुंचा पहुंचा पाऊं लेकिन नहीं पहुंचा पाया तो अपने आप को अलग कर लिया।
Next Story