बिहार
प्रसिद्ध पुरोहित व संस्कृताचार्य का ह्रदय गति रुकने से निधन
Shantanu Roy
22 Jan 2023 9:41 AM GMT

x
बड़ी खबर
बक्सर। प्रखण्ड के बरडीहां गांव के निवासी सह उक्त गांव स्थित राम नारायण संस्कृत उच्च विधलाय के सेवानिवृत्त आचार्य(शिक्षक) सह प्रखण्ड व नगर के राज पुरोहित सह जदयू के काराकाट लोक सभा के पूर्व प्रभारी प्रियंकर उपाध्याय उर्फ गुडडू उपाध्याय के पिता 62 वर्षीय कामेश्वर उपाध्याय का शुक्रवार की सुबह ह्रदय गति रुकने के कारण अचानक निधन हो गया। वह एक मृदभाषी एवं लोकप्रिय पुरोहित थे। वह अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियां समेत नाती पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनके पुत्र सह जदयू नेता ने बताया कि वह बिल्कुल स्वस्थ्य थे। अचानक शुक्रवार सुबह ह्रदय गति रुकने के कारण उनका निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि बक्सर में देर शाम की गयी।
उनके अचानक निधन होने से पूरे शाहाबाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके स्वजन व सगे संबंधियों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनके निवास पर पहुंच उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उनके निधन पर बड़ी संख्या में लोगों ने दुख व्यक्त करते हुए शोक व्यक्त किया है और स्वजनों को ढाढस बंधाया है। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा नगर अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ लाल बाबू, जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष डॉ०अमरेन्द्र कुमार, जदयू नेता अंशु उपाध्याय, बीडीसी नागेंद्र गुप्ता, पूर्व जिला पार्षद अनिल सिंह, भाजपा नेता अमित कुशवाहा, सिकन्दर सिंह, लुकेश्वर कुमार प्रिय, संस्कृत विद्यालय के एचएम समेत सभी शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में समस्त नगर व प्रखण्ड के लोग शामिल हैं।
Next Story