बिहार

खतरनाक नाव यात्रा से जल्द मिलेगी राहत, 11 फरवरी से मुंगेर ब्रिज पर शुरू होगा ट्रैफिक, गडकरी-CM नीतीश करेंगे लोकार्पण

Sarita
8 Feb 2022 9:38 AM IST
खतरनाक नाव यात्रा से जल्द मिलेगी राहत, 11 फरवरी से मुंगेर ब्रिज पर शुरू होगा ट्रैफिक, गडकरी-CM नीतीश करेंगे लोकार्पण
x

फाइल फोटो 

बेगूसराय और खगड़िया के लोगों को खतरनाक नाव यात्रा की मजबूरी से बहूत जल्‍द राहत मिलने वाली है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बेगूसराय और खगड़िया के लोगों को खतरनाक नाव यात्रा की मजबूरी से बहूत जल्‍द राहत मिलने वाली है।उनका वर्षों का इंतजार खत्‍म हो रहा है। बेगूसराय को जोड़ने वाली (मुंगेर ब्रिज) सड़क सह रेल पुल का लोकार्पण 11 फरवरी को होगा। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इसका लोकार्पण कर आम लोगों को समर्पित करेंगे।

यह पुल मुंगेर और बेगूसराय को जोड़ेगा। अब इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था, तभी टोपो लैंड के मुआवजे की राशि के भुगतान के कारण यह परियोजना धीमी हो गई थी। राज्‍य सरकार द्वारा अक्‍टूबर 2021 में विशेष पैकेज के जरिये मुआवजे की राशि 57 करोड़ दी गई थी। इसके बाद इस रेल सह सड़क पुल के निर्माण की सभी बाधाएं दूर हो गईं।
यह पुल एनएच-31 से मिलेगा। वर्तमान में राजेंद्र सेतु को भारी वाहनों के लिये बंद किया गया है, जिसके कारण वाहनों को मुंगेर से बेगूसराय जाने के लिए भागलपुर से नवगछिया होते हुए जाना पड़ रहा था। इस पुल से आवागमन चालू होने से विक्रमशिला सेतु पर दबाव कम होगा जो अभी अत्‍यधिक वाहनों के परिचालन के दबाव से जूझ रहा है। इसके अलावा बेगूसराय से देवघर तक की सीधी संपर्कता भी स्‍थापित हो जाएगी।
Next Story