बिहार

जैविक कॉरिडोर से किसानों को कराया क्षेत्रीय परिभ्रमण

Admin Delhi 1
7 Sep 2023 3:45 AM GMT
जैविक कॉरिडोर से किसानों को कराया क्षेत्रीय परिभ्रमण
x

सिवान: प्रखंड के कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा जैविक कॉरिडोर योजनांतर्गत निबंधित किसानों को क्षेत्रीय परिभ्रमण कराया गया.

इसमें सारण जिल से आए दो सौ किसान शामिल हुए. उन्हें जैविक कृषि में जागरूकता लाने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. केन्द्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. अनुराधा रंजन कुमारी ने किसानों का स्वागत करते हुए उन्हें जैविक कृषि के बारे में जानकारी दी. उन्होंने इससे होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बताया. उन्हें जैविक कृषि से उत्पादित अनाजों को खाने से होने वाले लाभों तथा रसायनिक तरीके से खेती से होने वाले नुकसानों के बारे में विस्तार से बताया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सारण के सहायक निदेशक रसायन बाबूचंद सिंह एवं डीपीएम राजेश्वर कुमार भी शामिल हुए. उन्होंने किसानों को जैविक कृषि से होने वाले लाभ एवं रासायनिक तरीके की खेती से होने वाले नु़कसान के बारे में बताया. इस अवसर पर फार्मर फेस के सीएमडी मोहन मुरारी सिंह ने जैविक कृषि के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी. इंजीनियर कृष्ण बहादुर छेत्री ने किसानों को खेती में कृषि यंत्रों के उपयोग से होने वाले फायदों के बारे में बताया. गृहविज्ञान वैज्ञानिक सरिता कुमारी गृहविज्ञान, पौधा संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. नंदिशा सीवी, उद्यान वैज्ञानिक डॉ. जोना दाखो ने भी अपने-अपने विषयों से संबंधित जानकारियां दीं. संचालन एसआरएफ शिवम चौबे ने किया. मौके पर केन्द्र के कर्मी अरुण कुमार, प्रशांत कुमार, सुमन कुमार, किसान राजेश कुमार, रिंकी देवी व अन्य लोग थे.


Next Story