बिहार
उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव में रेड क्रॉस ने किया मास्क एवं साबुन का वितरण
Shantanu Roy
5 Nov 2022 6:08 PM GMT

x
बड़ी खबर
सहरसा। श्री उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव के आयोजन स्थल महिषी में जिला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित इस महोत्सव में रेड क्रॉस सोसाइटी सहरसा द्वारा स्टॉल लगाकर राज्य शाखा से प्राप्त साबुन एवं मास्क का वितरण किया गया।इस अवसर पर चेयरमैन डॉक्टर अबुल कलाम,सचिव रामजी प्रसाद,प्रबंधन समिति सदस्य राजेश कुमार वर्मा,कार्यालय सहायक रहमान आलम,भोलेन्टियर मोतीउर्रहमान एवं भूपेंद्र मुखिया उपस्थित होकर जागरूकता मुद्रित पर्ची वितरण कर बाढ़,भूकंप,टीबी तथा अगलगी के लिए लोगो को जागरूक कर जानकारी दी गई।
महोत्सव मे लगे स्टॉल के माध्यम से दर्शको को हाथ की साफ-सफाई की विधि प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। चेयरमैन डॉक्टर कलाम ने बाढ़ पूर्व एवं आगजनी की घटना पर सतर्कता बरतने की विस्तृत जानकारी दी गई। महोत्सव में बाढ़ प्रभावित गांव के लोग काफी संख्या मे जूटे थे। जिन्हें विशेष रूप से सतर्कता हेतु आवश्यक जानकारी दी गई। इस अवसर पर बाढ़ प्रभावित लोगों ने चेयरमैन डॉक्टर कलाम के बातों पर अमल करने का संकल्प व्यक्त किया। मास्क एवं साबुन प्राप्त करने वाले लोगों मे विभिन्न स्टॉल के कर्मचारी सिपाही भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि दिन के 12:00 बजे से उद्घाटन सत्र के बाद भी संध्या 4:30 तक रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा मुफ्त साबुन एवं अन्य सामग्री वितरण किया गया। जिसकी लोगों ने काफी सराहना की तथा आपात काल में रेड क्रॉस सोसाइटी के मदद की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।
TagsLATEST NEWS

Shantanu Roy
Next Story