
x
पटना, बिहार : पटना से दो लड़कियों की रेप की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, बीते 6 सितंबर किसी बात को लेकर नाराज पटना की रहने वाली दो लड़कियां अपने घर से भागकर अपने दोस्त के पास चली गई. 2 दिनों तक रुकने के बाद सहेलियों ने वापस घर जाने की सलाह दी. लेकिन दोनों लड़कियों ने कहीं और रुकने की व्यवस्था करा देने के बात कही. जिसके बाद सहेली ने उसकी बात को मानते हुए उसे एक होटल में ठहरने का इंतजाम करा दिया. बाद में जो लड़कियों के साथ हुआ उसकी कल्पना उन लड़कियों ने नहीं की थी.
दरअसल, लड़कियों के घर से भागने के बाद उसके परिजनों ने नजदीकी पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी. 5 दिन बाद पुलिस नें दोनों की बरामदी नालंदा जिले के राजगीर से की है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़कियों के दोस्त ने सुधीर कुमार सिंह नाम के व्यक्ति से बात कहकर लड़कियों को होटल में रहने की व्यवस्था करा दी. जहां सुधीर कुमार सिंह और उसके कुछ साथियों के साथ दोनों लड़कियों को हवस का शिकार बनाया. बाद में लड़कियों की बरामदगी नालंदा के राजगीर से की गई. पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की पुछताछ कर रही है.

Rani Sahu
Next Story