
x
Bihar बिहार: पौराणिक राजगीर मलमास मेले के इतिहास में पहली बार आपदा प्रबंधन विभाग की गाइडलाइन को सख्ती से लागू किया जा रहा है। लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर इस बार पाथवे (पैदल पथ) से 20 फीट पीछे हटकर ही थियेटर, सर्कस, झूला, होटल और दुकानें लगेंगी। शनिवार को एडीएम आपदा रंजन चौधरी ने पूरे दल-बल के साथ मेला क्षेत्र पहुंचकर फीता से जमीन की मापी कराई और ठेकेदारों व दुकानदारों को निर्धारित सीमा के भीतर ही प्रतिष्ठान लगाने के सख्त निर्देश दिए।
एडीएम रंजन चौधरी ने बताया कि मलमास मेले में हर दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। किसी भी आपात स्थिति या भगदड़ से निपटने के लिए पहले से ही पुख्ता तैयारी की जा रही है। इसके तहत पूरे मेला क्षेत्र और कुंड क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर 'बफर जोन' बनाए जा रहे हैं। इन खाली जगहों का इस्तेमाल भीड़ को नियंत्रित करने और जरूरत पड़ने पर राहत-बचाव कार्य को तेजी से चलाने के लिए किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि तय सीमा और नियमों का उल्लंघन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
स्नान के दौरान कुंड क्षेत्र में श्रद्धालुओं को सुरक्षित रखने के लिए इस बार बड़े पैमाने पर 'जिक-जैक' (टेढ़ी-मेढ़ी) बैरिकेडिंग कराई जा रही है। इससे लोगों की कतार व्यवस्थित रहेगी और अनावश्यक धक्का-मुक्की की नौबत नहीं आएगी। जमीन आवंटन और निरीक्षण के इस मौके पर राजगीर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजित कुमार, उपसमाहर्ता (स्थापना) अभिषेक कुमार, जिला खेल पदाधिकारी शालिनी कुमारी, समाहर्ता मनीष कुमार और सिटी मैनेजर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
Tagsराजगीर मलमास मेलाआपदा प्रबंधन गाइडलाइनरंजन चौधरीबफर जोनबैरिकेडिंगश्रद्धालु सुरक्षाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





