बिहार

20 जिलों में वज्रपात के साथ वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए रहेंगे बादल

Admin4
7 Sep 2023 6:55 AM GMT
20 जिलों में वज्रपात के साथ वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए रहेंगे बादल
x
पटना। बिहार में मानसून पूरे तरीके से एक्टिव है। हालांकि अभी भी पूरे राज्य में 27 प्रतिशत और 223 एमएम तक कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 6 सितंबर तक 820.9 एमएम बारिश होनी थी, लेकिन अब तक 597.2 एमएम ही बारिश हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 20 जिलों में आकाशीय बिजली और बारिश को लेकर के संभावनाएं जताई है। इसमें पटना, गया, भागलपुर, रोहतास, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर समेत 20 जिले शामिल हैं। आज दक्षिण बिहार की तुलना में उत्तर बिहार में अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणी रेखा बीकानेर, गुना, रायपुर, मंडला, कलिंगा पटनम से होकर दक्षिण पूर्व की ओर मध्य बंगाल की खाड़ी तक प्रभावी है। इसके कारण अगले कुछ दिनों तक बिहार में मानसून की गतिविधियां बनी रहेंगी। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। इसके कारण अधिकतर जिलों के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। राज्य में सबसे अधिक तापमान सीतामढ़ी में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान बांका में 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने लोगों सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। साथ ही बारिश के दौरान पेड़ के नीचे न छिपे। बिजली के पोल से दूर रहें। किसान अपने खेतों में न जाएं और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे दिन पटना में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं बुधवार को पटना में हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं अधिकतम तापमान में भी 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान वज्रपात से सारण जिले में तीन लोगों की मौत होने पर सीएम नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की।
Next Story