बिहार

बिहार में रेलवे परियोजनाओं पर तेजी, 1.15 लाख करोड़ रुपये के काम जारी : अश्विनी वैष्णव

SHIDDHANT
19 Jun 2026 9:27 PM IST
बिहार में रेलवे परियोजनाओं पर तेजी, 1.15 लाख करोड़ रुपये के काम जारी : अश्विनी वैष्णव
x
Patna पटना। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री Ashwini Vaishnaw ने कहा कि बिहार में रेलवे बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर काम चल रहा है और राज्य को इसका व्यापक लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि छपरा और दिल्ली के बीच नई रेल कनेक्टिविटी शुरू की गई है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में बिहार के लिए रेलवे बजट में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य को सालाना लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का रेलवे बजट मिल रहा है, जिसके परिणामस्वरूप रेलवे नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है।
केंद्रीय मंत्री के अनुसार, बिहार में वर्तमान में करीब 1.15 लाख करोड़ रुपये की लागत वाली रेलवे परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। राज्य के 98 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, जबकि कई महत्वपूर्ण रेल मार्गों पर डबलिंग, तीसरी और चौथी लाइन बिछाने का काम भी जारी है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद बिहार में 200 से अधिक नई ट्रेनें चलाने की संभावनाएं बढ़ेंगी।
उन्होंने भविष्य की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर प्रस्तावित बुलेट ट्रेन
परियोजना
से आने वाले वर्षों में बिहार को बड़ा लाभ मिलेगा।राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए अश्विनी वैष्णव ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के खिलाफ जनता में नाराजगी बढ़ रही है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि विपक्षी इंडिया गठबंधन अब प्रभावी रूप से टूट चुका है।
Next Story