बिहार

विवाह समारोह के दौरान मामूली विवाद में रेलवे के जेई की हत्या

Admin4
7 Feb 2023 11:54 AM GMT
विवाह समारोह के दौरान मामूली विवाद में रेलवे के जेई की हत्या
x
भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले में शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात सोमवार रात कृष्णागढ़ थाना इलाके के जगतपुर पकड़ी गांव में हुई। मृतक रेलवे में जूनियर इंजीनियर था और शादी में शामिल होने आया था। तभी बारातियों और लड़की पक्ष के लोगों के बीच नाच को लेकर विवाद हो गया और फिर फायरिंग कर दी गई। मृतक की पहचान जगतपुर पकड़ी गांव निवासी 23 वर्षीय अभिषेक कुमार सिंह उर्फ भास्कर के रूप में हुई है। वह यूपी के वाराणसी में रेलवे जेई पद पर कार्यरत था। उसकी एक साल बताया जा रहा है कि उसकी एक साल पहले ही नौकरी लगी थी। तीन महीने बाद उसकी शादी भी होने वाली थी। बताया जा रहा है कि पकड़ी गांव निवासी अजय सिंह की बेटी की बारात मझौंवा गांव से सोमवार रात को आई थी। बारात में नाच का कार्यक्रम चल रहा था। तभी किसी बात को लेकर लड़की पक्ष और बारातियों के बीच विवाद हो गया। फिर फायरिंग हुई और अभिषेक को गोली लग गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा हैं की अभिषेक सिंह की भी शादी तय हो गई थी। मई महीने में उसके घर शहनाई बजने वाली थी। घर वाले शादी की तैयारी कर रहे थे। अभिषेक की मौत की खबर मिलने के बाद घर में मातम छा गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता बिहार पुलिस में हैं और रोहतास जिले के बिक्रमगंज में डीएसपी के ड्राइलर हैं। मां प्राइमरी स्कूल में टीचर हैं। अभिषेक का एक भाई है, जो नौकरी कर रहा है।
Next Story