
x
Patna पटना : राजधानी पटना में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन के साथ-साथ रेल यातायात को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। बीते दस घंटों से हो रही लगातार बारिश के कारण पटना मंडल में कई ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोका गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, 22564 अंत्योदय एक्सप्रेस को सचिवालय हाल्ट स्टेशन पर डाउन मेन लाइन पर करीब एक घंटे तक रोका गया। इसी प्रकार 15667 कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस को फुलवारी शरीफ स्टेशन पर रोकना पड़ा, जहां यह एक घंटे तक खड़ी रही। इसके अलावा 02394 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर स्पेशल ट्रेन नेउरा और दानापुर के बीच फंस गई, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। वहीं भभुआ-पटना इंटरसिटी ट्रेन को तारेगना में एक घंटे और पुनपुन स्टेशन पर आधे घंटे से अधिक देर तक रोका गया।
रेलवे प्रशासन की ओर से जलजमाव और ट्रैक की निगरानी के लिए विशेष टीम तैनात की गई है। अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और मौसम विभाग से भी लगातार अपडेट लिया जा रहा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से प्राप्त करें। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। रेलवे के कुछ रूटों पर संचालन आंशिक रूप से स्थगित किया जा सकता है।
Tagsपटनारेल यातायातठपPatnarail trafficstalledजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





